fbpx
क्राइमचंदौली

Chandauli News : मृतक की हुई शिनाख्त, रात में मामू के साथ गया था, सुबह मिली खून से लथपथ लाश

चंदौली। मुगलसराय के लोको अस्पताल के समीप पुराने डाकघर परिसर में मृत मिले युवक की शिनाख्त अलीनगर थाना के इस्लामपुर निवासी नेहाल के रूप में हुई। वह गाड़ी चलाने का काम करता था। शुक्रवार की रात अपने मामा के साथ गया था। सुबह उसकी लाश मिली। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।

शनिवार की सुबह लोगों ने युवक का रक्तरंजित शव देखा। उसका गला रेता गया था। शव खून लथपथ था। ऐसे में पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने में जुटी रही। आधार कार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त हुई। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

 

 

 

Back to top button