fbpx
क्राइमचंदौली

Chandauli News : बंधी में डूबने से बालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम

चंदौली। चकरघटृटा थाना क्षेत्र के परसिया गांव में बंधी में नहाने गए बालक की डूबने से मौत हो गई। घटना के‌ बाद गांव में कोहराम मच गया। घटना से परिजनों को गहरा आघात लगा है। रो-रोकर उनका बुरा हाल रहा।

 

परसिया निवासी शिवम (8 वर्ष) जोगिंदर गोंड का पुत्र था। वह तीन-चार बच्चों के साथ बंधी में नहाने गया था। इसी दौरान शिवम गहरे पानी में डूब गया। बच्चों ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बंधी में कूदकर बालक को बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन तत्काल उसका अता-पता नहीं चला। लगभग एक घंटे तक खाक छानने के बाद बालक मिला। आनन फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव के प्रधान लाल बिहारी ने बताया कि जोगिंदर गोंड के दो बेटे और तीन लड़कियां हैं। बच्चे के मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उसकी मां और बहनें चीत्कार मार कर रो रही थीं। ‌सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Back to top button