चंदौलीराज्य/जिला

धीना और इलिया के थाना प्रभारी बदले, एसपी ने चार को किया इधर से उधर

चंदौली। जिले में कानून व्यवस्था की बेहतरी को एसपी आकाश पटेल ने चार निरीक्षक/उपनिरीक्षकों का तबादला किया है।

आदेश के मुताबिक निरीक्षक हरिनारायण पटेल को साइबर थाने के प्रभारी निरीक्षक पद से हटाकर थाना इलिया का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन को पुलिस लाइन से थाना धीना का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव को थाना धीना के प्रभारी निरीक्षक पद से हटाकर साइबर थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। जबकि उपनिरीक्षक चंदन कुमार राय को थाना इलिया के थानाध्यक्ष पद से हटाकर पुलिस कार्यालय में तैनाती दी गई है।

Back to top button
error: Content is protected !!