fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

दिवाली के दिन लापता महिला का तालाब में मिला शव, अनाथ हो गई बेटी

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन नई बस्ती निवासी 71 वर्षीय महिला का शव घर के पास पोखरी में मिलने से सनसनी फैल गई। महिला दिवाली के दिन अचानक लापता हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

अलीनगर वार्ड नंबर तीन निवासिनी छबिराही देवी दीपावली के दिन ही शाम को अचानक घर से गायब हो गई। परिजन उसी दिन से खोजबीन कर रहे थे।लेकिन कहीं पता नहीं चला। शुक्रवार को पास के ही पोखरी में उतराया शव देख आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी प्रकार शव को तालाब से बाहर निकाला। इकलौती पुत्री ने शव की शिनाख्त की। छबिहारी के पति की पहले ही मौत हो चुकी थी। इनके पास संतान के रूप में सिर्फ पुत्री थी। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा जा रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!