fbpx
चंदौलीराज्य/जिला

Chandauli news: प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी ने केंद्रीय मंत्री और चंदौली सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय को दी जन्मदिन की बधाई, कार्यप्रणाली को सराहा

चंदौली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारी उद्योग मंत्री और चंदौली सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय को जन्मदिन की बधाई। पीएम व सीएम ने ट्वीट कर उनके स्वस्थ व दीर्घायु होने की कामना की।

केंद्रीय मंत्री का जन्मदिन रविवार को है। ऐसे में उनके समर्थक केक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना कर रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने भी ट्वीट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उनके दीर्घायु व स्वस्थ होने की कामना की। उन्हें एक संघर्षशील राजनेता बताया। साथ ही भारी उद्योग मंत्री रहते हुए आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को जन-जन तक पहुंचाने के उनके प्रयासों की सराहना की।

Back to top button