fbpx
क्राइमचंदौली

Chandauli News : पत्नी से झगड़ा कर ट्रेन के आगे लगा दी छलांग, मौत

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के नोनार गांव निवासी अरविंद यादव उर्फ पप्पू (45 वर्ष) ने मंगलवार की सुबह पत्नी से झगड़ा करने के बाद घर के सामने रेलवे ट्रैक पर छलांग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

 

लोगों की मानें तो अरविंद यादव का किसी बात को लेकर मंगलवार की सुबह पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद अरविंद घर के सामने रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी के सामने कूद गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नोनार के कवि यादव के दो पुत्रों में अरविंद बड़ा था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!