fbpx
ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

चंदौली में होगी अनोखी शादी, रक्तदान और अनाथ बच्चों में भोजन वितरण के बाद दूल्हा, दुल्हन लेंगे सात फेरे

चंदौली। निश्चित तौर पर यह शादी सामाजिक सरोकार की एक नजीर बनने जा रही है। शादी में पहले रक्तदान, अनाथ बच्चों को भोजन कराने व वृद्धाश्रम में बुजुर्गों से आशीर्वाद के बाद वर-वधु सात फेरे लेंगे। 21 अप्रैल को होने वाली शादी की नगर में काफी चर्चा है।
मुख्यालय के गौतम नगर निवासी अजीत कुमार की शादी 21 अप्रैल को होनी है। यह शादी सामान्य शादियों की तरह नहीं है। अजीत कई दफा रक्तदान कर लोगों को जीवनदान दे चुके हैं। उन्होंने अपनी शादी के दिन भी दोपहर 12 बजे रक्तदान का कार्यक्रम रखा है। इसके बाद गरीब व अनाथ बच्चों में भोजन वितरण करेंगे। शाम छह बजे वृद्धा आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों से आशीर्वाद लेने के बाद घोड़ी चढ़ेंगे। उन्होंने अपनी शादी के कार्ड पर इन विशेष कार्यक्रमों का जिक्र भी किया है। घर में शादी होती है तो घरवालों के साथ ही नात-रिश्तेदारों में उमंग व उल्लास होता है। हालांकि अजीत ने इस दौरान भी अपना नैतिक कर्तव्य नहीं भूला। इस अनोखी शादी की चर्चा नगर में हो रही है। लोग उनकी इस नेक पहल की सराहना कर रहे हैं।

अजीत पहले भी कर चुके हैं रक्तदान
अजीत रक्तदान में हमेशा आगे रहते हैं। जीवन में  दर्जनों बार रक्तदान कर दूसरों की जान बचा चुके हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में रक्तदान से बड़ा दान और कोई नहीं है। इंसान रक्तदान कर दूसरों की जान बचा सकता है।

पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी बेहद संजीदा
अजीत पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी काफी संजीदा है। शादी के कार्ड पर सेव ट्री, सेव लाइफ का संदेश लिखवाया है। कहा कि पर्यावरण को लेकर लोगों की बेपरवाही के गंभीर परिणाम भुगतने पड़ रहे हैं। यदि वृक्षों को संरक्षित नहीं किया गया तो धरती पर जीवन मुश्किल हो जाएगा। सभी लोगों को जीवन में पौधे लगाने व इनके संरक्षण की पहल करनी चाहिए।

Back to top button
error: Content is protected !!