fbpx
चंदौलीराजनीति

Chandauli News : साधना सिंह ने राज्यसभा सांसद की ली शपथ, समर्थकों में उत्साह

चंदौली। साधना सिंह ने बुधवार को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ग्रहण किया। उपराष्ट्रपति व राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सांसदों को शपथ दिलाई। इस दौरान राज्यसभा के उप-सभापति हरिवंश नारायण सिंह भी उपस्थित रहे।

 

साधना सिंह 2017 में चंदौली के मुगलसराय विधानसभा से विधायक बनी थीं। 2022 के चुनाव में उनका टिकट कट गया, लेकिन पार्टी ने उन्हें राज्यसभा सांसद बनाया। साधारण भाजपा कार्यकर्ता से राज्यसभा सांसद बनीं साधना सिंह ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली। उन्हें बुधवार को नई दिल्ली में संसद भवन में राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने शपथ दिलाई। साधना सिंह ने उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1992 में बीजेपी से की थी। इसके बाद उन्होंने पार्टी में कई पदों पर काम किया। वह दो बार भाजपा महिला मोर्चा चंदौली की अध्यक्ष बनीं। वहीं तीन बार बीजेपी यूपी कार्यसमिति की सदस्य भी रहीं। वर्तमान में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!