fbpx
rail newsचंदौली

Chandauli News : डीडीयू स्टेशन पर फूड स्टाल से खाद्य पदार्थों का लिया सैंपल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने देखी व्यवस्था

चंदौली। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत रेलवे प्रशासन साफ-सफाई, पर्यावरण संरक्षण और खान-पान में सुधार पर रेलवे का जोर है। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ललित सांगा ने डीडीयू स्टेशन पर फूल प्लाजा कमसम में खान-पान की व्यवस्था देखी। फूड प्लाजा से भोजन के सैंपल इकट्ठा किए गए। ताकि मानकों में और सुधार किया जा सके।

सीएमएस कमसम रेस्टोरेंट में व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने फूड स्टालों से यात्रियों को साफ-सुथरा खाना मुहैया कराने का निर्देश दिया। उन्होंने ट्रेन संख्या 12142 में पैंट्री कार का भी निरीक्षण किया। फूड हैंडलर को सफाई से सम्बन्धित जानकारी दी। पेंट्रीकार निरीक्षण में मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक महेश कुमार, शांतनु आनंद मौजूद रहे। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने सभी स्वास्थ्य निरीक्षकों को निर्देशित किया कि खान-पान की नियमित जांच की जाए। किसी प्रकार की खाने पीने की वस्तु को सही से यात्रियों तक पहुंचाया जाए।

Back to top button