चंदौलीराज्य/जिला

Chandauli News: घर घर घूमे विधायक सुशील सिंह गिनाई सरकार की उपलब्धियां

चंदौली। भारतीय जनता पार्टी अपने 46वें स्थापना दिवस को जनसंपर्क और जनसंग्रह के संकल्प के साथ मना रही। इसी क्रम में शनिवार को स्थानीय विधायक सुशील सिंह ने “गांव, शहर, वार्ड चलो” अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र के जेवरियाबाद और मुड्डा धनाइतपुर गांव का दौरा किया।

उन्होंने गांव के देवस्थलों पर कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान चलाया और लाभार्थियों से सीधे मुलाकात कर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज गरीबों के पास पक्के मकान, बिजली, पानी और रसोई गैस जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का परिणाम है।

विधायक ने बताया कि पिछले 8 वर्षों में उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व विकास हुआ है और सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं और गांवों का समग्र विकास किया जा रहा है।

इस मौके पर भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे जिनमें भोला सिंह, भगवती तिवारी, मृत्युंजय सिंह दीपू, विपिन सिंह, इंद्रजीत बिंद, शिव शंकर मौर्य, अक्षय सिंह, सुनील पांडे, सिकंदर मौर्य, मुटुन बिहारी सिंह, चंद्रमा राम और प्रमोद पासवान प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!