fbpx
चंदौलीप्रशासन एवं पुलिसराज्य/जिला

चंदौलीः सिकटिया कांड का मुख्य आरोपित गिरफ्तार, सामने आई घटना की असल वजह

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के सिकटिया में जातीय संघर्ष में युवक की मौत के बाद एक्शन में आई पुलिस ने 10 नामजद और एक दर्जन अज्ञात के खिलाफ हत्या, एससी/एसटी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के साथ ही मुख्य आरोपित कमला यादव को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है। तारनपुर दुसधान बस्ती और सिकटिया यादव बस्ती के लोगों के बीच कई दिनों से जारी तनातनी कमला यादव की गुमटी जलने के बाद और बढ़ गई। पुलिस के अनुसार युवक की हत्या के पीछे की असल वजह यही है।

सिकटिया घटना के छह घंटे के बाद ही पुलिस ने मुख्य आरोपित कमला यादव को गिरफ्तार कर लिया। अलीनगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने घटना के पीछे की असल वजह बताते हुए कहा कि दुसधान बस्ती के बबलू पासवान की गुमटी जलने के बाद शुक्रवार की शाम मृतक विशाल पासवान और उसका मित्र शेरू मौके पर गए थे और कमला यादव से बोले की अब तुम्हारी गुमटी भी यहां नहीं रहेगी। शनिवार की सुबह कमला यादव की गुमटी में आग लगी तो उसने पहले पूछताछ के लिए विशाल के पिता को फोन किया। फोन नहीं उठा तो बाद में विशाल और शेरू को फोन कर मौके पर बुलाया। दोनों परिवार के लोगों को बगैर बताए पहुंच गए। सिकटिया चौराहे पर यादव बस्ती के एक दर्जन लोग मौजूद थे। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ा तो पहले शेरू को उठाकर पटक दिया। इसके बाद विशाल पर पिल पड़े। शेरू किसी ताह जान बचाकर भाग गया लेकिन पिटाई से घायल विशाल की मौत हो गई। बताया कि आरोपितों को हर हाल में गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!