fbpx
ख़बरेंचंदौली

चंदौली : गर्ल आइकान में बांटा किट, प्रतिभावान किशोरियों की मदद का दिलाया भरोसा

चंदौली। मिलान फाउंडेशन व ग्राम्या संस्था के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को मुख्यालय स्थित कृषि विज्ञान केंद्र सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें गर्ल्स आइकान में किट का वितरण किया गया। संस्था की ओर से अतिपिछड़े जिले की प्रतिभावान किशोरियों की मदद का भरोसा दिलाया गया।

event

संस्था के सदस्यों ने नवचयनित गर्ल आइकांस व उनके अभिभावकों को कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई। किट में किताब, बैग, टी-शर्ट, पेन, रजिस्टर आदि सामग्री दी गई। ताकि उन्हें पढ़ाई में सहूलियत हो सके। सीडीओ अजितेंद्र नारायण ने किशोरियों का उत्साहवर्धन किया। बोले, चंदौली नीति आयोग की ओर से आकांक्षी जनपद घोषित किया गया है। संस्थाओं ने किशोरियों की मदद के लिए कार्यक्रम शुरू करने की पहल की है। प्रशासन की ओर से भी पूरी मदद की जाएगी। समाज में जाने कितनी ऐसी प्रतिभाशाली नेतृत्त्व क्षमता से युक्त आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की किशोरियां हैं, जो अपने सपने पूरा करना चाहती हैं। लेकिन उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर ही उपलब्ध नहीं हो पाता है। मिलान संस्था की ओर से ऐसी ही किशोरियों के लिए 2015 से गर्ल आईकॉन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस दौरान ग्राम्या संस्थान की बिंदु सिंह, सुरेंद्र, नीतू, रामबिलास, गौरी, सानिया, लल्ली, काजल, मिलान टीम से तृप्ति नेहा, परनीति और कुमुद समेत अन्य मौजूद रहीं।

Back to top button
error: Content is protected !!