fbpx
ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

chandauli khabar: दुल्हन की मांग में सिंदूर भरने से पहले ही मंडप से भागा दूल्हा, बाराती बने बंधक, थाने में हुई पंचायत

चंदौली। नौगढ़ क्षेत्र के चकरघट्टा थाना अंतर्गत एक गांव में हैरतअंगेज मामला सामने आया। शादी के दौरान दुल्हन की मांग में सिंदूर भरने से ठीक पहले दूल्हा बहानेबाजी कर मंडप से भाग निकला। दुल्हन सिंदूरदान लेकर दूल्हे का काफी देर तक इंतजार करती रही। घराती पक्ष के लोगों ने बारातियों को बंधक बना लिया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई जहां घंटों पंचायत के बाद दोनों पक्ष सुलह के लिए तैयार हुए।

चकरघट्टा थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव में गुरुवार को मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र केे मानिकपुर गांव के बारात आई थी। घराती पक्ष के लोगों ने बारातियों का जोरदार स्वागत किया। रात्रि में वैवाहिक कार्यक्रम शुरू हुआ। सिंदूरदान की बात आई तो दूल्हा अनिल किसी बहाने से धीरे से खिसक गया। काफी इंतजार के बाद भी नहीं आया तो खलबली मच गई। शादी का खुशनुमा माहौल तनाव में तब्दील हो गया। घराती पक्ष के लोगों ने बारातियों को बंधक बना लिया। पूरी रात बाराती बंधक बने रहे। सुबह पुलिस तक सूचना पहुंची तो दोनों पक्ष के लोगों को थाने लाया गया। काफी हुज्जत के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। देन-लेन की अदायगी पर बात बनी और शादी टूट गई।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!