fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौलीः बीजेपी के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने पार्टी छोड़ी, चंदौली सांसद पर लगाया आरोप

चंदौली। चुनाव की तैयारी में लगी पार्टी को झटका लगा है। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी क्षेत्र अरविंद यादव उर्फ बबलू ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बीते 25 वर्षों से पार्टी में सक्रिय अरविंद यादव ने उपेक्षा का आरोप लगाने से साथ इस्तीफे की वजह केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय को बताया। आरोप लगाया कि ईमानदार कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर प‌रिक्रमा करने वालों को ज्यादा महत्व दिया जाता है।
बीजेपी जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह को भेजे गए अपने त्यागपत्र में आरोप लगाया है कि 25 वर्ष पहले भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद पूरी निष्ठा के साथ बूथ से लेकर प्रदेश स्तर से मिली जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। लेकिन 2014 में केंद्र और 2017 में प्रदेश में सरकार बनने के बाद म‌हसूस हुआ कि पार्टी धीरे-धीरे अपने विचारों से भटक रही है और ईमानदार कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया जा रहा है। इसकी मुख्य वजह केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय हैं। निष्ठावान कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर परिक्रमा करने वालों को तवज्जो देने लगे तो मैने इसकी कई बार शिकायत भी की। लेकिन इसपर ध्यान नहीं ‌दिया गया। ऐसे में मैने हार मानते हुए सक्रिय सदस्यता, सेक्टर प्रभारी धूस सहित अन्य दायित्वों से त्याग पत्र देने का निर्णय लिया।

Back to top button
error: Content is protected !!