fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौलीः कानून हाथ में लेने को तैयार पूर्व विधायक मनोज, जिला प्रशासन को सीधी चेतावनी

चंदौली। सपा के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू एक बार फिर प्रशासन के लिए सिरदर्द बन सकते हैं। जिला प्रशासन को सीधे तौर पर चेताया कि यदि पराली प्रबंधन सुनिश्चित नहीं किया गया तो किसानों के साथ खुद भी पराली जलाएंगे। रविवार को मिनी हार्वेस्टर से धान की कटाई की और वहीं से प्रशासन के नाम संदेश जारी किया।

पूर्व विधायक ने कहा कि चंदौली धान का कटोरा कहलाता है। लेकिन यहां पराली के नाम पर किसानों का उत्पीड़न किया जाता है। चेताया कि अभी समय है। जिला प्रशासन पराली का प्रबंधन कर ले। अधिकारी बताएं कि किसान पराली का क्या करें। यदि प्रशासन इसकी व्यवस्था नहीं करता है तो पराली जलाना किसानों की मजबूरी हो जाएगी। प्रशासन रास्ता दिखाए अन्यथा किसान पराली जालाएंगे। मैं खुद पराली जलाऊंगा। किसानों के मुद्दे पर पूर्व विधायक लगातार प्रशासन से मोर्चा ले रहे हैं और आंदोलनरत हैं। सैयदराजा विधान सभा क्षेत्र में किसानों को जागरूक भी कर रहे हैं। पूर्व विधायक को किसानों का अच्छा-खासा समर्थन भी प्राप्त हो रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!