fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : पिकअप की चपेट में आने से बालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

चंदौली। अलीनगर थाना के ककरही खुर्द गांव के समीप अलीनगर सकलडीहा मार्ग पर सड़क किनारे खेल रहा पांच वर्षीय बालक पिकअप की चपेट में आ गया। इससे गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आननफानन में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

 

ककरही खुर्द गांव निवासी इंसान अली का इकलौता पुत्र अहान (5) शनिवार की शाम अलीनगर सकलडीहा मार्ग के किनारे खेल रहा था। इसी दौरान उधर से गुजर रही तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आ गया। इससे गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सकों मे हालत गंभीर देख बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान बालक की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। इंसान अली पिछले एक दशक से सउदी अरब में रहकर काम करता है। पत्नी रजिया सुल्तान के साथ दो बेटियां व बेटा के साथ घर पर रहती है। इकलौते बेटे की मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। घटना की जानकारी बालक के पिता को दे दी गई है। घटना के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ सत्यप्रकाश सिंह बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!