fbpx
चंदौलीप्रशासन एवं पुलिस

चंदौली : डीएम ने सुनी समस्या, अफसरों को एक सप्ताह में निस्तारण के दिए निर्देश, फोन कर कार्रवाई की जानकारी देंगे कर्मी

चंदौली। जिलाधिकारी ईशा दुहन ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में लोगों की समस्या सुनी। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि एक सप्ताह के अंदर हर हाल में समस्याओं का निस्तारण कराएं। वहीं फोन कर कार्रवाई की जानकारी भी प्रार्थी को दें। ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

 

शासन की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी जनता दर्शन में बैठी थीं। इस दौरान तमाम तरह की समस्याएं सामने आईं। इस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को समुचित कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए समस्या का समाधान एक सप्ताह में करने के निर्देश दिए। संबंधित अधिकारियों से कहा प्रार्थना पत्र पर फरियादियों के मोबाइल नंबर अंकित है, कृत कार्यवाही से भी उन्हें अवगत कराया जाय। शिकायतों के निस्तारण में लेटलतीफी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए फरियादियों से समन्वय स्थापित करते हुए विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित किया जाय। बोलीं, मानव सेवा से बड़ा और कोई पुण्य कार्य नहीं होता। अधिकारी शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही/शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता दर्शन कार्यक्रम में कुल 18 शिकायतें प्राप्त हुईं।

Back to top button
error: Content is protected !!