fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौलीः सपा नेता के खिलाफ मुकदमा से सपाइयों में नाराजगी, दे रहे आंदोलन की चेतावनी

चंदौली। पूर्व जिला पंचायत सदस्य और सपा नेता महेंद्र राव के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज होने के बाद सपाइयों में उबाल है। पार्टी पदाधिकारी इसे उत्पीड़ की कार्रवाई बताते हुए आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं। रविवार को सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए सपा नेता के खिलाफ दर्ज मुकदमे की निंदा की। जिला प्रशासन स्थानीय कोतवाली पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन फर्जी मुकदमा और प्रताड़ित करना बंद कर दे।

सपा सरकार द्वारा घोषित किए 300 यूनिट फ्री बिजली का फार्म भरवाने की शिकायत पर महेंद्र राव के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर चकिया कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है। इससे सपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जिले की एकमात्र सीट है जहां अनुसूचित जाति के लोगों की संख्या ज्यादा है। और उसी वर्ग से आने वाले सपा नेता महेंद्र राव के खिलाफ पुलिस द्वारा फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया है। उसने कहा कि सपा नेताओं को प्रताड़ित करना व उनके खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज करना स्थानीय पुलिस प्रशासन बंद करें नहीं तो चुनाव के दौरान की सपा आंदोलन करेगी। आरोप लगाते हुए कहा कि केवल समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को ही परेशान किया जा रहा है जबकि सैयदराजा विधायक 12 गाड़ियों के काफिले के साथ चल रहे हैं। उनके खिलाफ पुलिस प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं कर रहा। इस दौरान रामकृत एडवोकेट, महेंद्र राव, दशरथ सोनकर, अछैबर भारती, पुल्लू यादव मौजूद रहे।

समाजवादी बाबा साहेब वाहिनी जिलाध्यक्ष ने भी की निंदा
समाजवादी बाबा साहेब वाहिनी जिलाध्यक्ष और खरना ग्राम प्रधान सुमित कुमार विक्की ने सपा नेता महेंद्र राव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के मामले की निंदा की। कहा सरकार दलित विरोधी है। इस मामले में सपाई चुप नहीं बैठेंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!