fbpx
ख़बरेंचंदौली

चंदौली : राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में मेडल जीतने वाले बच्चों को शिक्षक दिवस पर किया गया सम्मानित, एसडीएम ने किया उत्साहवर्धन

चंदौली। चकिया नगर में शिक्षक दिवस के अवसर पर सोमवार को आर्यन हेल्थ क्लब की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। एसडीएम ज्वाला प्रसाद ने बच्चों को माला पहनाकर व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

 

वाराणसी के चोलापुर में चार सितंबर को राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें नगर के चार बच्चों लव्या गुप्ता (स्वर्ण पदक), मयंक गुप्ता ( स्वर्ण पदक ), सुकृति (रजत पदक) और राघवेंद्र गुप्ता (रजत पदक) ने रजत पदक हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया। एसडीएम ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी है। इससे शारीरिक व मानसिक विकास होता है। बच्चों को खेल में आगे आना चाहिए। इसमें अपार संभावनाएं हैं। कोच नीरज गुप्ता ने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है। यदि उनका सही ढंग से मार्गदर्शन किया जाए तो अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं। इस दौरान समाजसेवी कैलाश जायसवाल,  रोशन द्विवेदी,  हिंदू युवा वाहिनी नगर अध्यक्ष विजय वर्मा,  महामंत्री शुभम मोदनवाल, सूरज मौर्य,  सरदार जीत सिंह,  मोनू सिंह,  रिंकू सोनकर,  विकास खरवार,  राजकुमार जायसवाल रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!