fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

गंगा नदी में पलटी नाव, एक ही परिवार की तीन महिलाएं और तीन मासूम डूबे, तलाश जारी

मिर्जापुर। विंध्याचल थाना अंतर्गत अखाड़ा घाट पर गंगा नदी में नाव पलटने से एक ही परिवार के 12 सदस्य डूबने लगे। नाविकों और स्थानीय लोगों ने छह लोगों को बचा लिया लेकिन तीन महिलाएं और इतने ही मासूम पानी में लापता हो गए। मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने परिवार रांची से आया था।
रांची झारखंड के ग्राम धुरहा निवासी 35 वर्षीय राजेश तिवारी अपने परिवार के साथ विंध्याचल दर्शन पूजन के लिए आए थे। विंध्याचल धाम के अखाड़ा घाट पर स्नान कर नाव से दूसरे तट से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। राजेश तिवारी सहित परिवार के 12 सदस्य, नाविक और फोटोग्राफर डूबने लगे। अन्य नाविकों और स्थानीय लोगों ने राजेश तिवारी (35), विकास (28), दीपक (25), अल्का (10), रितिका (07) सहित दो अन्य लोगों को बचा लिया गया। जबकि गुड़िया 28 वर्ष, खुशबू 30 वर्ष, अनीषा 26 वर्ष, सत्यम 05 वर्ष सहित दो वर्ष का एक बच्चा और तीन माह की बच्ची पानी में समा गए। क्षेत्राधिकारी नगर, थाना विन्ध्याचल पुलिस बल सहित मौके पर पहुंच गए। स्थानीय नाविकों और गोताखोरों की मदद से डूबे हुए छह लोगों की तलाश की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!