fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : डा. महेंद्रनाथ पांडेय को चंदौली लोकसभा से लगातार तीसरी बार प्रत्याशी बनाए जाने से भाजपाइयों में हर्ष, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दी बधाई

चंदौली। भाजपा नेतृत्व की ओर से चंदौली लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री व सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय को लगातार तीसरी बार प्रत्याशी बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में खुशी है। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े पर जश्न मनाया। वहीं एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियों का इजहार किया।

 

जिला पंचायत सदस्य संजय पांडेय के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ताओं पटाखा फोड़ कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दिया। कहा कि पार्टी ने जिस प्रकार केंद्रीय मंत्री पर पुनः भरोसा जताया है उसी प्रकार हम कार्यकर्ता उन्हें भारी बहुमत से जीताकर जिले के विकास को गति देने का काम करेंगे। पूर्व प्रधान सुबेदार सिंह ने कहा कि डा. पांडेय को टिकट देकर पार्टी ने चंदौली के विकास को गति देने का काम किया है। इस मौके पर विवेक सिंह, रामसिंह पिंटू, मुख्तार भाई, अनिल चौहान, कुंजबिहारी पांडेय, धर्मेंद्र पासवान, विपिन मिश्रा, भारत तिवारी, मनोज मिश्र, बनारसी सिंह, वीरेंद्र सिंह, अमित मिश्रा, सुधांशु, नारायन, छोटे तिवारी, अमन तिवारी, प्रिंस पांडेय, अमित मिश्रा, कल्लू पांडेय आदि रहे।

Back to top button