fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

भाजपा नेता ने सकलडीहा विधायक पर लगाए गंभीर आरोप, बोले वाह रे विधायक जी….

चंदौली। कोरोना काल में जब लोगों की मदद के लिए जनप्रतिनिधियों ने अपने निधि का मुंह खोलने में कोताही नहीं की वहीं सकलडीहा विधायक ने एक रुपया भी खर्च नहीं किया। चंदौली जिले में भारतीय जनता पार्टी के सांसद और तीनों विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में स्वास्थ्य केंद्रों पर ऑक्सीजन प्लांट अपने निधि से लगवाए हैं। लेकिन सकलडीहा विधानसभा में कहीं भी आक्सीजन प्लांट नही लगवाया गया है। वाह रे विधायक जी जनता की तकलीफों से जरा भी सरोकार नहीं। ये तीखे आरोप भाजपा के वरिष्ठ नेता और सकलडीहा प्रभारी सूर्यमुनी तिवारी के हैं।

सूर्यमुनी तिवारी ने सकलडीहा के सपा विधायक प्रभुनारायण यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के सभी विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की जिंदगी बचाने के लिए आक्सीजन प्लांट लगवाए हैं। मुगलसराय विधानसभा के भोगवारा में साधना सिंह, सैयदराजा विधान सभा के धानापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुशील सिंह ने तथा चकिया विधानसभा के चकिया संयुक्त चिकित्सालय पर स्थानीय विधायक शारदा प्रसाद द्वारा ऑक्सीजन प्लांट लगवाकर मरीजों की जिंदगी बचाने की पहल की है। जबकि जिला मुख्यालय के पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला चिकित्सालय में स्थानीय सांसद महेंद्र नाथ पांडेय व सुशील सिंह के सहयोग से बड़ा आक्सीजन प्लांट लगाया गया है, जबकि सकलडीहा विधायक ने अपने क्षेत्र के लिए इस तरह का कोई कार्य नहीं किया ताकि महामारी में क्षेत्रीय जनता को लाभ मिल सके। कहा कि सपा विधायक ने मानवता को पूरी तरह तार-तार कर दिया है। महामारी किसी जाति, धर्म या पार्टी देख कर नहीं आती है। इस वैश्विक महामारी से सभी लोग पीड़ित है। सबसे बड़ी बात है कि आपने क्षेत्र की जनता के लिए सरकारी निधि भी देने में आनाकानी करना कितनी शर्मनाक बात है।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!