
चंदौली। विधानसभा सकलडीहा के बसनी गांव स्थित शक्ति केंद्र पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नुक्कड़ सभा की। इस दौरान जनता को विपक्षी दलों के षड़यंत्रों से जागरूक किया। जनता को विकास कार्यों की याद दिलाई। वहीं लोकसभा चुनाव में बीजेपी का समर्थन करने की अपील की।
भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉक्टर केएन पांडेय ने कहा कि पार्टी के 400 पार का नारा को साकार करते हुए तीसरी बार नरेन्द्र मोदी को देश का पीएम बनाएं। निश्चित तौर पर भाजपा सरकार भारत को विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने और 2047 तक विश्व गुरु बनाने के लिए काम कर रही हैl लोकसभा चंदौली में डॉक्टर महेंद्रनाथ पांडेय ने विकास की एक लंबी रेखा खींची है। अब तीसरी बार रिकार्ड मतों से जीताने की यहां की जनता ने अपना मन बना लिया है। इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष अनिल ओझा, शक्ति केंद्र प्रभारी उदयभान पांडेय, सौरभ मिश्रा, सेक्टर संयोजक रमेश पासवान, मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, सुरेंद्र जायसवाल, दामोदर गुप्ता, मधुसूदन मिश्रा, सुरेश यादव, मीरा देवी, आरती देवी, सीता देवी आदि रहे।

