fbpx
ख़बरेंचंदौली

चंदौली में नगर निकाय चुनाव की ड्राफ्ट सूची में 1.39 लाख मतदाता, दावा व आपत्ति को तीन दिन का समय

चंदौली। जिले में नगर निकाय की ड्राफ्ट निर्वाचक नामावली में कुल 1,39,741 मतदाता हैं। मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन किया जा चुका है। ऐसे में 18 साल की आयु पूरी कर चुके जिन लोगों के नाम सूची में शामिल नहीं हैं, वे सात नवंबर तक दावा व आपत्ति दाखिल कर सकते हैं। इसके निस्तारण के बाद अंतिम सूची तैयार कर प्रकाशित की जाएगी।

 

ड्राफ्ट सूची के अनुसार नगर पालिका पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में 88942, नगर पंचायत चकिया में 13810, नगर पंचायत सैयदराजा में 15166, नगर पंचायत चंदौली में 21823 है। इस प्रकार जिले में कुल 1,39,741 मतदाता है। पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत निर्धारित तिथियों में सम्बन्धित स्थलों पर प्रत्येक दिन पूर्वान्ह् दस से अपराह्न पांच बजे तक नियुक्त कार्मिक निर्वाचक नामावली व दावा आपत्ति से सम्बन्धित प्रपत्र लेकर उपस्थित रहेंगे। जन सामान्य को उपलब्ध कराएंगे। प्राप्त दावा/आपत्तियों का निस्तारण तहसील स्तर पर उपरोक्त निर्धारित तिथि के अन्तर्गत किया जाएगा। जांचोपरान्त अर्ह पाए गए परिवर्धन/विलोपन/संशोधन सूची कम्प्यूटराईजेशन हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध करायी जाएगी। 01 जनवरी, 2022 को जिन व्यक्तियों की आयु 18 वर्ष पूर्ण हो गयी है अथवा जिनका नाम ड्राफ्ट निर्वाचक नामावली में सम्मिलित नहीं है, वे सम्बन्धित क्षेत्रों के निर्वाचक नामावली के पंजीयन हेतु पात्र होंगे। परिवर्धन/विलोपन/संशोधन के लिए निर्धारित प्रपत्रों पर दावें/आपत्ति कार्मिकों को दी जा सकती है।

 

कंट्रोल रूम में बताएं समस्या

पुनरीक्षण कार्यक्रम में जनसामान्य की जानकारी/शिकायतों के निस्तारण हेतु जिला मुख्यालय पर कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसका नंबर 05412 -260149, 05412-260100 पर कोई भी व्यक्ति फोन कर जानकारी प्राप्त कर सकता है। बीएलओ यदि हीलाहवाली करें तो इस नंबर पर शिकायत भी कर सकते हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!