fbpx
वाराणसी

आकांक्षा दुबे सुसाइड केस : वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई आरोपी समर सिंह की पेशी, पिछली बार के हंगामे से था डरा

वाराणसी। भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गायक समर सिंह की मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेशी हुई। पिछली बार कोर्ट के बाहर हुए हंगामे बाद समर सिंह के वकील ने अपने उसे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये अदालत में पेश होने की अनुमति मांगी थी। समर सिंह से पूछताछ के लिए पुलिस ने कोर्ट से 72 घंटे की रिमांड मांगी है। कोर्ट ने अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है।

समर सिंह ने अपनी अर्जी में कहा है कि वह बीते 8 अप्रैल से जिला जेल में बंद है। उससे पहले वह पहली पेशी पर अदालत आया था तो कचहरी परिसर में लोगों ने खूब हंगामा किया था। हंगामे के कारण वह मानसिक रूप से डरा हुआ है। इसलिए वह व्यक्तिगत पेश होने की बजाय वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये अदालत में पेश होने की अनुमति चाहता है। अदालत ने समर सिंह के अनुरोध पर उसे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेश होने की अनुमति दे दी थी।

बता दें, कि 24 मार्च की रात आकांक्षा दुबे की सारनाथ क्षेत्र के एक होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में फांसी पर लटकती लाश मिली थी। इस मामले में एक्ट्रेस की मां मधु दुबे ने भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पिछले दिनों वाराणसी पुलिस ने गाजियाबाद से समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया था।

Back to top button