fbpx
चंदौलीराजनीति

नौ मई को चंदौली आएंगे अखिलेश, मनराजपुर कांड पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

चंदौली। मनराजपुर कांड राजनीतिक गलियारों में गरमाया हुआ है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव को नौ मई को जिले में आएंगे। मनराजपुर में पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे। संगठन की ओर से इसकी जानकारी दी गई है।

 

सैयदराजा थाना के मनराजपुर गांव में पुलिस रेड के दौरान युवती की मौत हो गई थी। घटना को लेकर सपा प्रमुख ने ट्वीट कर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए थे। इसके बाद अन्य तमाम नेताओं ने घटना को लेकर सोशल मीडिया पर कमेंट किया था। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नौ मई को मनराजपुर आएंगे। वे सुबह १० बजे लखनऊ से कार से रवाना होंगे। वहीं दोपहर तीन बजे मनराजपुर पहुंचेंगे। यहां पीड़ित परिवार के लोगों से मुलाकात कर घटना के बारे में जानकारी लेंगे। साथ ही पार्टी नेताओं व पदाधिकारियों से भी बात करेंगे। पार्टी मुख्यालय की ओर से इसके बाबत प्रशासन को सूचना दी गई है। वहीं स्थानीय संगठन को भी जानकारी दी गई है। जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने अपने फेसबुक एकाउंट पर पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी है। लिखा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम नौ मई को जिले में लगा है।

Back to top button
error: Content is protected !!