fbpx
क्राइमचंदौली

चंदौली: किशोरी को भगाने का आरोपित कोचिंग संचालक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

तरुण भार्गव

चंदौली। किशोरी को शादी का झांसा देकर भगाने का आरोपित चकिया कोतवाली के पंचवनिया गांव निवासी कोचिंग संचालक को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसका चालान कर दिया। कोचिंग संचालक किशोरी को मुंबई भगाने के चक्कर में था। इसी दौरान घरवालों व पुलिस को भनक लग गई।

 

 

पचवनिया गांव निवासी शमशेर चौहान गांव में ही कोचिंग सेंटर चलाता है। कोचिंग में पढ़ने वाली 15 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर प्रेमजाल में फंसा लिया। वहीं शादी का झांसा देकर उसे मुंबई भगाने की फिराक में था। जबकि आरोपित की शादी एक माह पहले ही हुई थी। उसने 7 जुलाई की दोपहर सैदूपुर कस्बा में किशोर को बुलाया था। इसके बाद बाइक पर बैठाकर उसको घुमाने के बहाने पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर ले गया। यहां शादी का झांसा देकर उसे मुंबई भगाने की फिराक में ही था। इसकी भनक घरवालों व पुलिस को लगी तो पुलिस ने उसे धर-दबोचा। प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि आरोपित के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!