चंदौलीराज्य/जिला

8.80 करोड़ की लागत से बनेगा नगर पालिका मुगलसराय का आधुनिक कार्यालय भवन, बीजेपी विधायक और चेयरमैन ने किया भूमि पूजन 

चंदौली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत नगर पालिका परिषद के नए आधुनिक कार्यालय भवन के निर्माण की दिशा में शुक्रवार को महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। ₹8.80 करोड़ की लागत से बनने वाले इस प्रशासनिक भवन का भूमि पूजन और शिलान्यास वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया नगर पालिका कार्यालय बनने से नागरिकों को पारदर्शी, सुलभ और त्वरित प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने इसे नगर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सोनू किन्नर ने बताया कि भवन निर्माण की जिम्मेदारी सी एंड डी एस (C&DS) कार्यदायी संस्था को सौंपी गई है। नया कार्यालय भवन बनने से प्रशासनिक कार्यों में गति आएगी और आमजन को विभिन्न नागरिक सेवाओं का लाभ अधिक सुविधाजनक तरीके से मिल सकेगा।
शिलान्यास समारोह में अधिशासी अधिकारी धर्मराज यादव, शमशाद अहमद, सभासद राजेश जायसवाल, शैलेंद्र गुप्ता, पारस यादव, प्रभु नारायण यादव, आदर्श जायसवाल, नितिन गुप्ता, राकेश कनौजिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह, विवेक सिंह, धीरज, शिव शंकर पटेल, दिलीप सोनकर आदि उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!