fbpx
चंदौलीराज्य/जिलाविधान सभा चुनाव

सूर्युमनी ने गिनाए सरकार के विकास कार्य, कमल खिलाने को जनता से मांगा आशीर्वाद

चंदौली। सकलडीहा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सुर्यमनी तिवारी कमल खिलाने के लिए जनता के बीच पहुंच रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को बलुआ मंडल के छपरा तुर्कहा, सरफुद्दीनपुर, सोनबरसा, टांडा कला, नाथुपुर, झोरी, सिकटीपुर, अगस्तीपुर समेत अन्य गांवों में जनसंपर्क किया। सरकार के विकास कार्य गिनाए। वहीं जनता का आशीर्वाद भी मांग रहे है। लोगों ने समर्थन का भरोसा दिलाया।

भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि भाजपा विकास को अपना मूल एजेंडा मानती है। गांवो के विकास से ही प्रदेश व देश का विकास हो सकता है। गांवो में मूलभूत सुविधाओं को विकसित करने को लेकर सरकार गंभीर है। इस दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को समाज के हर वर्ग को पहुंचाने का काम किया जा रहा है। किसानों, व्यापारियों, मुस्लिम समुदाय, छात्रों, मजदूर सबका सम्मान व हित भाजपा में सुरक्षित है। कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश में भ्रष्टाचार कम हुआ है। वहीं आतंकवादियों और अपराधियों की नकेल कसी है। आमजन अब खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकारें देश और प्रदेश को सशक्त और मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रही हैं। पार्टी की सोच है कि हर परिवार के एक सदस्य को रोजगार मिले। इस दौरान संदीप सिंह फौजी, संकठा राजभर, अनिल निषाद, हरिकेश राजभर, शायरा बानो, विपिन यादव, अतुल रघुवंशी, रमेश राम, अरबिंद राम, आशीष रघुवंशी, सोनू सिंह रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!