ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

धानापुर में सड़क हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र के चहनियां रोड स्थित हिंगुतरगढ़ बनवा के पास सोमवार को सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

बस और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

मृतक की शिनाख्त नरौली निवासी स्वर्गीय ईश्वर चंद के पुत्र धनंजय के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई।

सूचना पर पहुंची धानापुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!