
चंदौली। चंदौली में न्यूरो विशेषज्ञ डॉ. कुमार आशीष मंगलवार को मरीजों को परामर्श और उपचार उपलब्ध कराएंगे। सिर दर्द, गर्दन या कमर दर्द, लकवा, मिर्गी, चक्कर आना, नसों की समस्या तथा सिर या रीढ़ की चोट से परेशान मरीज ओपीडी सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। क्लिनिक कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल के पूर्व, जी.टी. रोड चंदौली में स्थित है।
ईशान स्पेशियलिटी क्लिनिक, चंदौली में आयोजित ओपीडी के दौरान मरीज न्यूरोलॉजी से जुड़ी विभिन्न बीमारियों का विशेषज्ञ परामर्श प्राप्त कर सकेंगे। डॉ. कुमार आशीष एमबीबीएस, एमएस, एम.सीएच (न्यूरोसर्जरी) के साथ न्यूरो एवं स्पाइन सर्जरी के विशेषज्ञ हैं।
सिर दर्द, लकवा, मिर्गी, रीढ़ की चोट, नसों की समस्या और चक्कर आने जैसी बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए विशेष ओपीडी का आयोजन किया जा रहा है। मरीज प्रत्येक मंगलवार दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक परामर्श ले सकते हैं।अधिक जानकारी एवं अपॉइंटमेंट के लिए 9369610744 पर संपर्क किया जा सकता है।

