
चंदौली। पीडीडीयू नगर नगर पालिका की नवनिर्वाचित चेयरमैन सोनू किन्नर चार्ज लेते ही एक्शन में नजर आईं। शनिवार को कार्यभार ग्रहण के करने के बाद उन्होंने नगर पालिका कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान दफ्तर में व्यवस्थाएं देखी। वहीं ईओ व संबंधित अधिकारियों से इसके बाबत जानकारी ली। उन्होंने जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया।
शासन के निर्देशानुसार नगर निकाय के जनप्रतिनिधियों को शुक्रवार को शपथ दिलाई गई। सोनू शनिवार को नगर पालिका कार्यालय पहुंची। उन्होंने चार्ज ग्रहण करने के बाद नगर पालिका दफ्तर का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों से बात कर दफ्तर के कामकाज के बाबत जानकारी ली। साथ ही अपनी मंशा भी बताई। उन्होंने जनसमस्याओं के निस्तारण पर विशेष जोर दिया। कहा कि किसी भी सूरत में जनता की समस्याएं लंबित नहीं होनी चाहिए। उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्ताऱण किया जाए। जनप्रतिनिधि व अधिकारी मिलकर आपसी सामंजस्य के साथ काम करेंगे तो नगर का तेजी से विकास होगा।