fbpx
चंदौलीराजनीति

चंदौली : बीजेपी नेता सूर्यमुनी तिवारी ने सकलडीहा विधायक को लिया आड़े हाथ, वीडियो जारी कर निकाली भड़ास

 

चंदौली। बलुआ थाने में पूर्व प्रधान की गिरफ्तारी के बाद सकलडीहा से सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव के धरने पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कटाक्ष किया है। उन्होंने वीडियो जारी कर अपनी भड़ास निकाली। कहा कि नादी गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाने के लिए सपा विधायक पुलिस पर दबाव बना रहे हैं। अपराधी को बचाने के लिए धरना पर बैठना विधायक की आपराधिक मानसिकता को दर्शाता है। योगी सरकार में अपराधी चाहे जितना भी प्रभावशाली हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। यदि प्रदेश में रहना है तो अपराध छोड़ दें। वरना उनके लिए दो ही जगहें हैं, एक जहा जाना व्यक्ति पसंद नहीं करता। दूसरा प्रदेश से बाहर। भाजपा के नेता ने कहा विधायक का धरना नहीं बल्कि ड्रामेबाजी थी।

 

 

Back to top button