ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : चंद्रप्रभा नदी में नहाते वक्त डूबा बालक, परिजनों में मचा कोहराम, तलाश जारी

चंदौली। बबुरी थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर स्थित चंद्रप्रभा नदी में रविवार को स्नान के दौरान नौ वर्षीय बालक डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीण बालक की तलाश में जुटे रहे।

 

सिकंदरपुर गांव निवासी सुनील पांडेय का नौ वर्षीय पुत्र ऋषि पांडेय चंद्रप्रभा नदी में नहाने गया था। उसी दौरान गहरे पानी में डूब गया। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीण नदी में डूबे बालक का पता लगाने में जुटे रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!