ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

चंदौली में पशु चिकित्सा संघ की नई कार्यकारिणी गठित, डॉ. सुजीत कुमार सिंह बने अध्यक्ष

 

चंदौली। उत्तर प्रदेश पशु चिकित्सा संघ चंदौली की बैठक जिला मुख्यालय पर आयोजित की गई। अध्यक्षता मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश कुशवाहा ने की। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने, विभागीय कार्यों की समीक्षा और कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। शहाबगंज पशु चिकित्सालय में तैनात डॉ. सुजीत कुमार सिंह को संघ का अध्यक्ष चुना गया। वहीं डॉ. मुद्दसीर अली को उपाध्यक्ष, डॉ. विनोद कुमार सिंह को महामंत्री, डॉ. रामकुमार यादव को संयुक्त मंत्री और डॉ. मनोज कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डॉ. शैलेन्द्र श्रीवास्तव, डॉ. रणजीत पात्रा और डॉ. आनंद कुमार को शामिल किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के हित में कार्य करने और पशु चिकित्सा सेवाओं को और बेहतर बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि विभागीय योजनाओं को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा, ताकि पशुपालकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश कुशवाहा ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था में पशुपालन की अहम भूमिका है। पशुधन किसानों की आय का महत्वपूर्ण स्रोत है, इसलिए पशुओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

Back to top button
error: Content is protected !!