ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: केराडीह में जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, छह गिरफ्तार, नकदी और ताश के पत्ते बरामद, स्कूल के पीछे चल रहा था हार-जीत का खेल

संवाददाता-बाबू चौहान

चंदौली। थाना शहाबगंज क्षेत्र के केराडीह गांव में जुआ खेलने के आरोप में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 3130 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। सभी आरोपितों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

पुलिस के अनुसार, थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि केराडीह गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पीछे सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और जुआ खेलने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस ने मौके की तलाशी के दौरान 3130 रुपये नकद और जुए में इस्तेमाल किए जा रहे 52 ताश के पत्ते बरामद किए। इस मामले में थाना शहाबगंज में मुकदमा अपराध संख्या 133/2026 के तहत धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

 

गिरफ्तार आरोपितों में सभी केराडीह के निवासी

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपितों की पहचान केराडीह गांव निवासी रघुवंश (48), धर्मेंद्र (40), शिवजतन (52), पारस (40), राम केवल (55) और वकील (35) के रूप में हुई है।

 

इन पुलिसकर्मियों ने की कार्रवाई

कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के साथ उपनिरीक्षक शिवपूजन सिंह, कांस्टेबल रविरंजन यादव, आशुतोष यादव, अमित पाल और सोमेश शामिल रहे।

 

Back to top button
error: Content is protected !!