fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

चंदौली में चोर बेखौफ, घर के सामने खड़ी रेलवे कर्मचारी की कार कर दी गायब

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के मानस नगर कॉलोनी हनुमान मंदिर के समीप गुरुवार की रात चोरों ने एक रेल कर्मी के घर के बाहर खड़ी अल्टो कार उड़ा दी। पीड़ित ने शुक्रवार की सुबह थाने में तहरीर दी।

जिले में चोरों का खौफ कायम है। मनोज कुमार यादव रेलवे कर्मचारी हैं, गुरुवार की रात 10 बजे अपनी अल्टो कार को घर के बाहर खड़ी कर सोने चले गए थे, लेकिन शुक्रवार की भोर में लगभग 2 बजे उठे तो देखा कि घर के बाहर खड़ी कार गायब है। इसकी सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। पुलिस ने गाड़ी को आसपास खोजने का प्रयास किया लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल सका। फिर शुक्रवार की सुबह पीड़ित ने अलीनगर थाने में तहरीर दी।

पीड़ित मनोज कुमार यादव ने तहरीर देते हुए बताया कि यह अल्टो कार 2019 में पड़ोसी से खरीदी थी, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर up64 E5535 है। कार संजीव कुमार के नाम से पंजीकृत है। गुरुवार की शाम कार को क्वार्टर के सामने खड़ी की। रात दो नींद खुली तो देखा कार नहीं थी। इस संबंध में अलीनगर थाना प्रभारी शेषधर पांडेय ने बताया कि कार चोरी की तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलती है तो पुलिस उचित एक्शन लेगी।

Back to top button