
चंदौली। पुलिस विभाग में समायोजन के तहत दो निरीक्षकों की तैनाती में फेरबदल किया गया है। एसपी आकाश पटेल ने चंदौली कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बिंदेश्वर प्रसाद पांडेय को प्रभारी चुनाव सेल बनाया है वहीं पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक त्रिवेणी सिंह को चंदौली थाने का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। क्राइम कंट्रोल में नाकाम कुछ और थाना और चौकी प्रभारियों पर गाज गिर सकती है।
बहरहाल इस फेरबदल के बाद चंदौली कोतवाली की जिम्मेदारी अब निरीक्षक त्रिवेणी सिंह संभालेंगे, जबकि बिंदेश्वर प्रसाद पांडेय को चुनाव सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

