fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

रामनगर आयरन फैक्ट्री में गैस रिसाव से झुलसे तीन मजदूर, एक गंभीर

रामनगर-आयरन-फैक्ट्री-में रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज एक स्थित आयरन फैक्ट्री में काम कर रहे तीन मजदूर मंगलवार की रात अत्यधिक गैस निकलने से झुलस गए। इससे फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। झुलसे मजदूरों को वाराणसी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

बिहार निवासी अरविंद द्विवेदी (55), मिर्जापुर के विकास यादव (30) और चंदौली निवासी शमशाद (25) मंगलवार की रात आयरन फैक्ट्री में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक पाइपलाइन से अत्यधिक गैस का रिसाव होने लगा। चपेट में आने से तीनों गंभीर रूप से झुलस गए। अरविंद सबसे आगे होने की वजह से गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। फैक्ट्री मालिक ने आननफानन में तीनों को वाराणसी स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। यहां अरविंद की हालत नाजुक बताई जा रही है। दरअसल औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्रियां तो संचालित हो रहीं, लेकिन सुरक्षा के माकूल इंतजाम नहीं होने से आए दिन हादसे होते रहते हैं। उद्योग विभाग की ओर से समय-समय पर जांच कर कोरमपूर्ति कर दी जाती है।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!