चंदौलीराज्य/जिला

भारत माता के जयकारों से गूंजा सेवढी गांव, धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

चंदौली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चहनियां क्षेत्र के ग्राम सभा सेवढी में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। अन्नपूर्णा भवन एवं राशन विभाग के स्मार्ट मॉडल केंद्र परिसर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में भारत माता के जयकारों से पूरा गांव गूंज उठा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व गांधी ग्रामोद्योग अध्यक्ष गुप्तेश्वर पांडेय (बाबा जी) ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया और देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का आयोजन कोटेदार अंजनी कुमार पांडेय के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि देश की आजादी वीर सपूतों के त्याग और संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने लोगों से स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों पर चलने और देश के विकास में योगदान देने की अपील की।

कार्यक्रम में कमलेश पांडेय, रिंकू पांडेय, बाबूराम राय, लाल बिहारी, वंशनारायण राय, लवकुश राय, रामसेवक प्रजापति, अनूप मिश्रा, गणेश पांडेय, जयराम मिश्रा, सुनील पांडेय, नरेंद्र मिश्रा, हलचल मिश्रा, पूर्व प्रधानाध्यापक शंकर मास्टर, संजय राय, सुभाष शर्मा, भारत शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!