fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

लक्ष्मी-गणेश की पूजा की, दीया जलाया फिर मौत को गले लगाया

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सहजौर गांव में 32 वर्षीय महिला चंदा पटेल ने दिवाली की रात ही आत्मघाती कदम उठा लिया। शाम तक सबकुछ ठीक था परिवार के साथ दीया जलाया, लक्ष्मी गणेश की पूजा की। पति के साथ थोड़ी खटपट हुई और अपने कमरे में जाकर फंदे पर झूल गई। सुबह परिवार के लोगों को पता चला तो सन्न रह गए। शव को फंदे से नीचे उतारा और ग्राम प्रधान के जरिए पुलिस को इत्तला दी। इंस्पेक्टर एनके सिंह और चाौकी प्रभारी सुनील मिश्रा मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। मृतका के मायके वाले भी पहुंच गए और पुत्री के उत्पीड़न का आरोप लगाया।
मीरजापुर जनपद के कमासपुर गांव निवासी चंदा की शादी विगत 10 वर्ष पूर्व सहजौर निवासी अनिल पटेल से साथ हुई थी। दोनों के दो बच्चे छह वर्षीय आशीष और चार वर्ष की पुत्री छोटी हैं। दीवाली के दिन तक घर में सबकुछ ठीक चल रहा था। शाम को दीपोत्सव और पूजा के बाद चंदा की अनिल के साथ कुछ कहासुनी हुई। घरवालों की कोई बात महिला को नागवारी गुजरी और उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। सुबह जानकारी होने पर परिवार के खलबली मच गई। मारे डर के घर के लोग बगैर पुलिस को सूचित किए शव को अंतिम संस्कार के लिए सहजौर गंगा घाट ले गए। लेकिन ग्राम प्रधान के समझाने के बाद पूलिस को सूचित किया। शव वापस गांव लाया गया। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। मृतका के मायके वाले आरोप पर आरोप मढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Back to top button