fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौली में बनने जा रहा अद्भुत रिकार्ड, आ रहे 12 प्रदेशों के मुख्यमंत्री, ये है कार्यक्रम, सुरक्षा के कड़े प्रबंध

चंदौली। चंदौली में 12 प्रदेशों के सीएम का जुटान होने जा रहा है। मंगलवार को सभी मुख्यमंत्री पड़ाव स्थित पंडित दीनदयाल संग्रहालय में मानववाद के प्रणेता की 63 फीट ऊंची प्रतिमा के सामने शीश नवाएंगे। साथ ही संग्रहालय का भ्रमण कर दीनदयाल के सिद्धांतों व विचारों से अवगत होंगे। एक दिन में एक दर्जन मुख्यमंत्रियों के जिले में आने से एक नया रिकार्ड कायम होगा। इसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

काशी विश्वनाथ धाम लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 12 राज्यों के सीएम व डिप्टी सीएम वाराणसी आए हैं।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग करेंगे।इसके बाद मुख्यमंत्रियों के दीनदयाल संग्रहालय आने का सिलसिला शुरू होगा। इसको लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। संग्रहालय में सौ लोगों को बैठने की व्यवस्था की गई है। वहीं दो दिन के लिए आम जनता के लिए संग्रहालय को बंद कर दिया गया है। पंडित दीनदयाल का शव 11 फरवरी 1968 को मुगलसराय जंक्शन पर मिला था। इसलिए इसे उनका आखिरी पड़ाव माना जाता है। उनकी याद में पड़ाव पर स्मृति उपवन का निर्माण कराया गया है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। इस स्मारक में प्रतिमा के साथ संग्रहालय, प्रदर्शनी, कुंड का निर्माण किया गया है। दीवारों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन सिंद्धात और आदर्श वाक्यों को उकेरा गया है।

चंदौली आ रहे इन राज्यों के मुख्यमंत्री
सीएम योगी के साथ ही मध्य प्रदेश, त्रिपुरा, गोवा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, आसाम, उत्तराखंड, मणिपुर, अरूणाचल प्रदेश समेत अन्य राज्यों के सीएम दीनदयाल संग्रहालय आएंगे। एक साथ इतने वीवीआइपी के मूवमेंट को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। संग्रहालय में सरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं बाहरी लोगों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। मुख्यमंत्रियों के भ्रमण कार्यक्रम के बाद संग्रहालय आमजन के लिए खोल दिया जाएगा।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!