fbpx
चंदौलीसंस्कृति एवं ज्योतिष

राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसा रहेगा आज का दिन, क्या होगा लाभ

आज 29 अगस्त सोमवार का दिन है। ग्रह नक्षत्रों के हिसाब से आज का दिन कुछ लोगों के लिए अनुकूल तो कुछ लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ऐसे में आइए ज्योतिषाचार्य रामचरण शास्त्री से क्या कहते हैं आपके सितारे। आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

 

मेष (चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ)

आज का दिन अनुकूल रहेगा। उन्नति के योग दिखाई दे रहे हैं। व्यवसाय में मंदी के चलते थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन दैनिक खर्च निकालना मुश्किल नहीं होगा। यदि किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो इसे फिलहाल स्थगित करना बेहतर होगा। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण धन खर्च बढ़ सकता है। कीमती सामान की सुरक्षा करें।

 

वृष (,,,,वा,वी,वु,वे,वो)

आज के दिन सुखद वातावरण में आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। किसी नए कार्य को करते समय सावधान रहने की जरूरत होगी। वरना मुश्किलें आ सकती हैं और खर्चों को भी नियंत्रण में रखें। साथियों के साथ मौज मस्ती के मूड में रहेंगे और किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं।

 

मिथुन (क,की,कु,,,के,को,ह)

आज के दिन व्यस्तता रहेगी। अपना काम करने के साथ ही दूसरों की मदद करने के लिए भी तत्पर रहेंगे। इसके चलते परिवार के सदस्यों को समय नहीं दे पाएंगे। आपको अपने कार्य व परिवार दोनों में संतुलन बनाए रखना बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए आप आज अपने किसी सीनियर से मदद मांग सकते हैं।

 

कर्क (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो)

आज के दिन चिंता और उलझनें रहेंगी। कार्यक्षेत्र में अपने विरोधी मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। बुद्धि का प्रयोग करके छुटकारा पाने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी, इसलिए आप कहीं घूमने फिरने की योजना भी बना सकते हैं, जिससे आपकी कुछ चिंताएं समाप्त होंगी। सामाजिक गतिविधियों में भी आप रुचि दिखाएंगे। कार्य क्षेत्र में कोई आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है।

 

सिंह (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे)

आज के दिन दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। व्यावसायिक गतिविधियों में अपनी मेहनत के अनुसार ही परिणाम मिलेंगे। यदि भाइयों से कोई अनबन चली आ रही थी, तो उसे दूर करने में आपकी विशेष भूमिका रहेगी, जिसके लिए आपको माफी भी मांगनी पड़ सकती है। संतान के पढ़ाई लिखाई पर कुछ ज्यादा धन खर्च होगा, लेकिन इससे संतान के कैरियर के प्रति आप संतुष्ट रहेंगे।

 

कन्या (टो,पा,पी,पू,,,ठे,पे,पो)

आज के दिन करियर के लिहाज से अच्छा रहेगा। काम ढूंढ रहे लोगों को कोई सुनहरा अवसर मिल सकता है। किसी अच्छे पद पर नौकरी मिल सकती है। इसके चलते पारवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको कार्य क्षेत्र में थोड़ी समस्या भी आ सकती है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। जमीन जायदाद से जुड़ा मुद्दा वरिष्ठ सदस्यों की मदद से सुलझ सकता है।

 

तुला (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते)

आज के दिन आय व व्यय में संतुलन रखना जरूरी होगा। बढ़े हुए खर्चों के कारण अपने संचय धन को भी खर्च कर देंगे। यदि ऐसा हुआ, तो बाद में आपको धन के संकट से जूझना पड़ सकता है, इसलिए आपको एक बजट प्लान करके चलना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई से संबंधित कुछ परेशानियां आ सकती हैं। साझेदारी में व्यवसाय कर रहे लोगों को अपने पार्टनर पर भरोसा बहुत ही सोच समझ कर करना होगा।

 

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यू)

आज का दिन व्यापारियों के लिए अच्छा रहेगा। व्यापार से संबंधित परेशानियों को सुलझाने में लगे रहेंगे। सरकारी कामों में असुविधा हो रही थी, तो वह भी ठीक होंगी, लेकिन आपको शीघ्रता व भावुकता में कोई भी निर्णय नहीं लेना है, नहीं तो वह आपकी कमजोरी बन सकता है। आपको परिवार के सदस्यों के साथ मिल बैठकर चल रही समस्याओं का समाधान खोजना होगा।

 

धनु (ये,यो,भा,भी,भू,धा,,,भे)

आज का दिन चुनौती व उलझनों से भरा होगा। किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। यदि आपके परिजन आपस में उलझे, तो आपको उसमें बीच में बोलने से बचना होगा, नहीं तो आपके उससे रिश्ते खराब हो सकते हैं। कामकाज अधिक रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें।

 

मकर (भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि)

आज के दिन कानूनी मामलों में दिलचस्पी लेकर निबटाने का प्रयास करना चाहिए। वरना वे लंबे समय तक चलते रहेंगे। पारिवारिक व प्रोफेशनल जीवन में आपको तालमेल बनाए रखना होगा, नहीं तो परिवार के सदस्यों से आपकी नाराजगी ही रहेगी। जो लोग किसी छोटे-मोटे व्यवसाय में हाथ आजमाने की कोशिश कर रहे हैं, वह उसमें भी सफल होंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातक किसी भी वाद विवाद से बचें।

 

कुंभ (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द)

आज के दिन धन की समस्या हो सकती है। यदि किसी को धन उधार देंगे, तो उसके वापस मिलने में संहेद है। किसी पारिवारिक बिजनेस से जुड़ा कोई फैसला ले रहे हैं तो घर के वरिष्ठ सदस्यों से सलाह अवश्य लें। यदि आपकी कोई धन संबंधित समस्या चली आ रही हैं, तो उसमें आपको अपने परिजन की मदद मिल सकती है। विद्यार्थियों को मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेगा।

 

मीन (दा,दु,,,दे,दो,चा,चि)

आज किसी वाद विवाद में पड़ने से बचें। राजनीति में शामिल लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। शेयर बाजार अथवा म्यूचल फंड आदि में धन का निवेश किसी व्यक्ति के कहने में आकर ना करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। पारिवारिक समस्याओं के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें अन्यथा परेशानी खड़ी हो सकती है। आपको किसी बाहर रह रहे परिजन से शुभ सूचना मिल सकती है।

Back to top button
error: Content is protected !!