fbpx
चंदौलीराज्य/जिलाशिक्षा

विजय बहादुर बने शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष, संजय यादव ब्लाक मंत्री

रिपोर्टः सरताज खान

चंदौली। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ ब्लाक इकाई का चुनाव मंगलवार को धानापुर विकास खंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अमादपुर प्रथम के प्रांगण में जिला अध्यक्ष हैदर अली खान के नेतृत्व में संपन्न हुआ। चुनाव पर्यवेक्षक फखरुद्दीन खां और संतोष सिंह ने चुनाव प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ब्लाक अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष के चार पद, ब्लाक मंत्री, संयुक्त मंत्री के दो पद, कोषाध्यक्ष, संगठन मंत्री और आय व्यय निरीक्षक के पदों के लिए नामांकन दाखिल हुआ।
सभी पदों पर नामांकन के लिए एक एक पर्चा खरीदा गया। सर्वसम्मति से ब्लाक संरक्षक जगदीश सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर विजय बहादुर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकेशर यादव, उपाध्यक्ष रामानंद उपाध्याय, विजयमल उपाध्याय, गीता सिंह, ब्लॉक मंत्री संजय यादव, कोषाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, संयुक्त मंत्री चन्द्रशेखर यादव व चन्द्रजीत कुशवाहा, संगठन मंत्री उमेश चन्द, मीडिया प्रभारी रमाकांत सिंह यादव, आय व्यय निरीक्षक धीरेन्द्र विक्रम सिंह निर्वाचित हुए। जिला अध्यक्ष हैदर अली खां ने निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और आह्वान किया कि शिक्षक हित में जो भी आवश्यक कार्य हों उसे तत्काल कराएं। जिला स्तर का कोई भी कार्य हो हमें अवगत कराएं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी, उदय प्रताप सिंह, घनश्याम सिंह, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला सह संयोजक इम्तियाज खान, अवधेश सिंह गुड्डू, अरविंद सिंह, प्रमोद कुमार, संजय सिंह, बृजेश सिंह, संजय सुमन, नूर अख्तर अली, प्रदीप सिंह, हंसा सिंह, नमिता सिंह, रीता आदि शिक्षक शिक्षक उपस्थित रहे। अध्यक्षता जगदीश सिंह तथा संचालन ईशचन्द्र त्रिपाठी ने किया।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!