ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : चंदौली में फिर उफान पर चंद्रप्रभा, बबुरी पुल पर पानी, कई गांव जलमग्न

चंदौली। लगातार बारिश के चलते चंद्रप्रभा नदी एक बार फिर उफान पर है। नदी का जलस्तर बढ़ने से बबुरी समेत आसपास के कई गांवों में पानी घुस गया है। बबुरी पुल पर भी पानी चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इसी तरह बारिश होती रही तो हालात और बिगड़ सकते हैं और बाढ़ की स्थिति बनना तय है।

 

बारिश से चंदौली के बांध भी लबालब हैं। उनके ऊपर से पानी बहने लगा है। इससे निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए खतरा और बढ़ गया है। भड़के गांव, गोड़ी, लेवा, ददरा और नरपुरा सहित कई अन्य गांवों में पानी लगातार बढ़ रहा है। ग्रामीणों को अपने घरों से निकलने में दिक्कत हो रही है और खेत-खलिहान जलमग्न हो गए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही प्रशासन ने कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किया तो जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो सकता है। अभी से ही गांवों में पानी भरने से आवागमन बाधित हो गया है। बच्चे और बुजुर्ग सबसे अधिक परेशान हैं।

 

Back to top button