fbpx
क्राइमचंदौली

प्रतिबंधित मांस के साथ दो शिकारी गिरफ्तार, गाड़ी और बंदूक भी मिली

Story Highlights
  • बोलेरो पर लादकर भाग रहे थे जंगली सूअर का मांस वन विभाग की टीम ने घेरेबंदी कर दोनों को पकड़ा प्रतिबंधित है वन क्षेत्र में जंगली जानवरों का शिकार
  • बोलेरो पर लादकर भाग रहे थे जंगली सूअर का मांस
  • वन विभाग की टीम ने घेरेबंदी कर दोनों को पकड़ा
  • प्रतिबंधित है वन क्षेत्र में जंगली जानवरों का शिकार

 

चंदौली। नौगढ़ के जय मोहनी रेंज में दो शिकारियों को वन विभाग की टीम ने पकड़ा। उनके पास जानवर का प्रतिबंधित मांस के साथ ही बंदूक भी बरामद की गई। शिकारी बोलेरो पर जंगली सूअर का मांस लेकर भाग रहे थे। वन विभाग ने गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

 

क्षेत्रीय वनाधिकारी मकसूद हुसैन ने बताया कि सूचना मिली थी कि शिकारी जंगली सुअर का शिकार कर भाग रहे हैं। इस पर अमदहा बीट में आरक्षित वन क्षेत्र के बटौआ गांव के समीप वन विभाग की टीम ने छापा मार कर शिकारियों को पकड़ा है। इसमें पकड़ा या एक शिकारी अशोक कुमार पुत्र स्वर्गीय राम प्रवेश (उम्र 42 साल) सोनभद्र जिले का निवासी है। वहीं उसका साथी गुरु प्रसाद खरवार नौगढ़ थाना क्षेत्र के बाघी गांव का रहने वाला है। उनके पास एक नाली 12 बोर की बंदूक, पांच जिंदा कारतूस, तीन खाली कारतूस के साथ-साथ जंगली सूअर के 6 पैर, एक सिर और 12 किलोग्राम मांस बरामद हुआ।

Back to top button