fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : चाइनीज मांझा बेचने वालों की खैर नहीं, चल रहा अभियान, जानिये क्या है पुलिस का प्लान

चंदौली। मकर संक्रांति का पर्व नजदीक आते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। खासतौर से चाइनीज मांझा के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सीओ मुगलसराय अनिरूद्ध सिंह ने लोगों से अपील किया है खुले मैदान में पतंग उड़ाएं, ताकि दुर्घटना की आशंका न रहे।

 

उन्होंने कहा कि अक्सर लोग छतों से पतंग उड़ाते हैं। ऐसे में खुद हादसों का शिकार होते हैं, वहीं कटी हुई पतंग उड़कर बाइकर्स से टकराती है तो हादसे होते हैं। ऐसे में लोग खुले मैदान में पंतग उड़ाएं। इससे हादसों की आशंका काफी कम रहेगी। उन्होंने बताया कि चाइनीज मांझा पर रोक लगाने के लिए प्रशासन अलर्ट है। पुलिस लगातार अभियान चला रही है। दुकानों की चेकिंग की जा रही है। इस दौरान यदि कोई भी दुकानदार प्रतिबंधित चाइनीज मांझा की बिक्री करते पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई तय है।

Back to top button