fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौली के इस ब्राह्मण चेहरे को सपा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सचिव बने

संवाददाताः भूपेंद्र कुमार

चंदौली। विधान सभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने में जुटी सपा सक्रिय कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारी सौंप रही है। सपा के वरिष्ठ नेता अनिल मिश्रा को सपा लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सचिव बनाया गया है। अनिल मिश्रा वर्ष 1993 से ही सपा से जुड़े हैं।
गजधरा निवासी अनिल मिश्रा युवजन सभा के ब्लाक अध्यक्ष रहे। 2004 में युवजन सभा  जिला उपाध्यक्ष रहे। 2006 से 2014 तक मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। इनकी सक्रियता को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने इन्हें अहम जिम्मेदारी सौंपी है। दायित्व मिलने पर अनिल मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मणों साहित सर्व समाज का हित सपा में ही सुरक्षित है। 2022 में सपा सरकार बनाने जा रही है।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!