fbpx
GK अपडेटचंदौलीराज्य/जिला

जानिए आने वाले सप्ताह चंदौली में कैसा रहने वाला है मौसम का हाल

चंदौली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। आंकड़ो के अनुसार आगामी सप्ताह 10 से 14 नवंबर तक चंदौली में वर्षा की कोई संभावना नहीं है। हालांकि बादल रहने के आसार हैं। औसत अधिकतम तापमान 29.0 से 30.0 डिग्री सेंटीग्रेड के मध्य और न्यूनतम तापमान 15.0 से 16.0 डिग्री सेंटीग्रेड के मध्य रहेगा। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ कृष्ण मुरारी पांडेय ने बताया कि सामान्य गति से ज्यादातर पूर्वी-दक्षिणी दिशा की ओर हवा चलने की संभावना है। किसानों के लिए राहत भरी खबर यह कि फिलहाल वर्षा के आसार नहीं हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!