fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चकिया के उत्साहित सपाइयों ने कुछ इस अंदाज में मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन

संवाददाताः मुरली श्याम

चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 48 वां जन्मदिन सपाइयों ने धूमधाम से मनाया। चकिया नगर स्थित गांधी पार्क परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत कर विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने केक काटने के बाद एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर जन्मदिन की बधाई दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक पूनम सोनकर ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में ही सर्व समाज का हित है। आज किसान, व्यापारी, उद्यमी सभी वर्ग परेशान हैं और भाजपा की सरकार से निजात चाहते हैं। इसलिए कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विकास कार्यों से अवगत कराने का काम करें जिससे 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनाई जा सके।


सपा नेता इंजीनियर प्रवीण कुमार सोनकर ने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों व विचारधाराओं को अपनाकर ही देश व प्रदेश का भला हो सकता है। क्योंकि समाजवादी विचारधारा में सभी को बराबरी व समानता का अधिकार मिलता है। जबकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार केवल पूंजीपतियों के हितों को साधने का काम कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।
सपा नेता डॉ. रामअधार जोसेफ ने कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन की बधाई दी। कहा कि इस समय प्रदेश व देश के हालात छिपे नहीं है। आम जनता की सुनवाई नहीं हो रही है। जनता मौजूदा भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से त्रस्त है और लोग सपा सरकार के कार्यकाल को याद कर रहे है। ऐसे में समाजवादी विचाराधारा को घर-घर तक पहुंचाया जायेगा। सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर की तैयारियों में जुटकर पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।


युवा नेता अश्वनी सोनकर ने कहा कि सूबे में अखिलेश यादव युवाओं की पहली पसंद हैं, उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता सपा सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच में रखंे और उन्हें बताएं कि जनहित के मुद्दों पर सपा ने प्रदेश में सरकार रहते हुए बिना भेदभाव काम किया है। इस मौके पर प्रदेश सचिव मनोज यादव, विनोद सोनकर, बंधु दास केसरी, सुधाकर कुशवाहा, रमेश यादव, प्रधान संघ अध्यक्ष इंजीनियर अवधेश यादव, शमशेर यादव, दशरथ सोनकर ,राकेश मोदनवाल, रवि प्रकाश चैबे, मुस्ताक अहमद खान, बलवंत गौड़, अजय शेखर, मृत्युंजय पांडेय, बलवंत यादव प्रधान, धनंजय चाौहान ,रूपेश सिंह राणा ,मुख्तार अहमद, राम लाल यादव प्रधान, संजय यादव, संतोष यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!